7th Pay Commission DA Hike Update: लंबे समय से इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों (CG Employees) के लिए खुशखबरी है कि जल्द ही उनके वेतन में बढ़ोतरी होने वाली है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता में एक बार फिर से 1 जुलाई 2022 से बढ़ोतरी होने वाली है। केंद्र सरकार द्वारा 1 जुलाई 2022 से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6% तक की बढ़ोतरी करने की उम्मीद जताई जा रही है। AICPI के आंकड़ों होने के बाद से ही डीए में 6% तक बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

कितना बढ़ोतरी होगी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में?
फरवरी महीने के बाद जुलाई में मंहगाई भत्ता कम से कम 6% बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अप्रैल के बाद मई AICPI index में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बार 1.3 अंक की वृद्धि होने के बाद से यह 129 अंक पर है। अभी केवल जून माह के आंकड़े जारी नहीं हुए हैं। जून माह में AICPI Index के स्तर बढ़ोतरी होने पर DA में अनिवार्य रूप से 6% की बढ़ोतरी होगी। हम सभी जानते हैं कि DA में बढ़ोतरी AICPI के आंकड़ों पर निर्भर करता है। मार्च और अप्रैल 2022 में AICPI index में जो बढ़ोतरी हुई थी उससे महंगाई भत्ते में 5% की वृद्धि होनी ही है यानी कर्मचारियों का DA 34% से बढ़कर 39% हो जाएगा।
नए आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 6% की बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि अनुमान लगाया जा रहा है कि जून माह में आंकड़े 130 को पार कर जायेंगे। ऐसे में जाहिर है कि मंहगाई भत्ता 6% तक बढ़ेगा। अगर DA 6% बढ़ता है, तो कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 40% हो जाएगा। फिलहाल केंद्र सरकार सभी केंद्रीय कर्मचारियों को 34% महंगाई भत्ता देती है। डीए बढ़ने के बाद कर्मचारियों के वेतन में भी 40% की भारी वृद्धि होगी। इस साल जनवरी और फरवरी महीनों के AICPI Index में भारी गिरावट हुई थी, लेकिन उसके बाद से AICPI के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है।
कितनी बढ़ोतरी होगी कर्मचारियों की सैलरी में?
अगर केंद्र सरकार डीए को 6% बढाती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 34% से बढ़कर 40% हो जाएगा। जून तक के आंकड़े आने के बाद ही पता चल पायेगा कि मूल वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी। अब सभी केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म होने वाला है। डीए में 6% की वृद्धि होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन 40 हजार रुपये तक बढ़ जायेगा। मई और जून के AICPI Index के आंकड़े आने के बाद ही यह पता चल पायेगा कि कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। दरअसल, केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने जा रही है। AICPI index के अब तक के आंकड़ों के हिसाब से देखा जाये तो डीए में 5% बढ़ोतरी होना तय है। जल्द ही मई का AICPI आंकड़ा आने वाला है और अगर इन आंकड़ों में बढ़ोतरी होती है तो केंद्र सरकार सभी केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 6% बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।
Home Page | Click Here |