7th Pay Commission DA Hike Date: जैसा कि हम जानते ही हैं कि केंद्रीय कर्मचारी लम्बे समय से अपनी सैलरी बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही सभी केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की तरफ से एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार 28 सितंबर 2022 को केंद्रीय कर्मंचारियों को तोहफा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस महीने के आखिर में मोदी कैबिनेट की मुख्य बैठक आयोजित होनी है, जिसमें कर्मचारियों के डीए और फिटमेंट फैक्टर के अलावा कई अन्य भत्तों से सम्बंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी और साथ ही किसी बड़े फैसले की भी उम्मीद जताई जा रही है।
उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के मूल वेतन में 49000 रूपये से लेकर 96000 रूपये तक की वृद्धि की जा सकती है। इसके साथ ही यह बढ़ोतरी तभी संभव है जब फिटमेंट फैक्टर 2.57% से बढ़कर 3.68% होगी।

जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर 2022 को कैबिनेट की बैठक होने वाली है, जिसमें कई अधिकारी शामिल होंगे तथा विभिन्न प्रकार के भत्तों के विषय में चर्चा करेंगे। जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए 4% तक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि यदि मंहगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू होता है तो कर्मचारियों को वेतन में वृद्धि के साथ ही तीन महीने का अतिरिक्त एरियर का फायदा भी मिल सकता है।
इस बढ़ोतरी का लाभ तकरीबन एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला है। जैसे कि हमने पहले भी बताया था कि केन्द्रीय कर्मचारियों का मूल वेतन तय करने में फिटमेंट फैक्टर की मुख्य भूमिका होती है। फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में करीब ढाई गुना तक की वृद्धि होती है। वर्तमान में कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57% है और कर्मचारियों द्वारा काफी समय से इसे 3.68% तक करने की मांग की जा रही है। अगर कर्मचारियों की मांग पूरी हो जाती है तो उनकी न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से 26,000 रुपये हो जाएगी। इसका लाभ तकरीबन 52 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा।
7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, इस दिन कर्मचारियों के खाते में आएगा 18 महीने का बकाया
जानें कितना होगा कर्मचारियों का वेतन
जानकारी के लिए बता दें कि 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत बने पे मैट्रिक्स फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही बने हैं। केंद्रीय कर्मचारी के मूल वेतन को 7वें वेतनमान के फिटमेंट फैक्टर जो कि 2.57 है से गुणा करके कैलकुलेट किया जाता है। अगर केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी कुल 18,000 रुपए है, तो उसका वेतन 2.57 से गुणा करने पर कुल 46,260 रुपए हो जायेगा।
7th Pay Commission DA Hike Fitment Factor: केंद्रीय कर्मियों का DA Hike समेत हो सकते 3 बड़े ऐलान!
इसके साथ ही अगर कर्मचारी की basic salary कुल 26000 रूपये है और फिटमेंट फैक्टर बढ़ने पर 3.68 हो जाता है तो कर्मचारी का वेतन 95,680 रुपये हो जायेगा। इस तरह से गणना करके हम देख सकते हैं कि फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि होने से केंद्रीय कर्मचारियों को कितना फायदा मिलने वाला है।