जैसा कि सभी जानते हैं कि केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से मंहगाई भत्ते (7th Pay Commission DA Hike) का इंतजार कर रहे हैं और अब जाकर केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलने वाला है। मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों के खाते में लगभग 40 हजार रुपये तक क्रेडिट हो सकते हैं। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से खुशखबरी आने वाली है। जानकारी के अनुसार 3 अगस्त 2022 को कैबिनेट बैठक होने वाली है इस बैठक में महंगाई भत्ते को लेकर अहम फैसला सुनाया जाएगा। जिसके तहत केंद्रीय कर्मचारियों को लगभग 40968 रुपये का लाभ प्राप्त हो सकता है।
जानकारी के अनुसार AICPI के आंकड़ों से ये बात साफ हो गयी है कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6% की वृद्धि होना तय है। हालाँकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को लेकर जिज्ञासा बढ़ रही है। शुरुआत में AICPI के आंकड़ों को देखते हुए 4 से 5% की बढ़ोतरी का सुझाव दिया गया था, लेकिन अब डीए में 6% तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ते में 6% बढ़ोतरी होने से मंहगाई भत्ता जो इस समय 34% है 40% हो जाएगा। जानकारी के अनुसार डीए में वृद्धि होने की आधिकारिक घोषणा जुलाई अंत या फिर अगस्त महीने में हो सकती है। 3 अगस्त को होने वाली बैठक में मंहगाई भत्ते पर भी निर्णय लिया जायेगा और उसके बाद सभी केंद्रीय कर्मचारियों के बैंक खातों में अधिक पैसे क्रेडिट होंगे।
03 अगस्त को होगा अंतिम फैसला
जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त 2022 को कैबिनेट की बैठक होने वाली है और इस बैठक में महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी होनी की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। अगर केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता 6% बढ़ाया जाता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए जो इस समय 34% है 40% हो जायेगा।
लम्बे समय के बाद डीए को लेकर केन्द्रीय कर्मचारियों की मांग पूरी होगी। कोरोनाकाल में काफी दिक्क्तों का सामना करने के बाद से ही कर्मचारियों से जुड़े संगठन Fitment Factor और DA Hike को लेकर मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की गयी है। इसके साथ ही जल्द ही कर्मचारियों का इंतजार खत्म होने वाला है और 3 अगस्त को होने वाली बैठक में मंहगाई भत्ते को बढ़ाने को लेकर फैसला जारी होगा।
Home Page | Click Here |