Bharat Ki Jansankhya: जैसा कि हम जानते हैं जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है। जबकि जनसंख्या की दृष्टि से पहले स्थान की बात की जाय तो पहले स्थान पर चीन है। भारत की बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए हुए , ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ष 2027 तक भारत देश की जनसंख्या चीन से भी ज्यादा हो सकती है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है, जबकि जनसंख्या को देखते हुए सबसे आगे चीन है और उसके बाद भारत देश है। जैसा कि हम जानते हैं भारत में कुल जनसंख्या की गणना हर 10 वर्ष में की जाती है।
Bharat Ki Jansankhya
इससे पता चलता है कि भारत देश की जनसंख्या वृद्धि दर कितनी है और पिछले वर्षों में देश में कितनी जनसंख्या वृद्धि हुई है और वर्तमान में भारत देश की जनसंख्या कितनी है। भारत में पिछली जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी और वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या लगभग 1,210,854,977 है। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार वर्ष 2011 की जनसंख्या में 181.5 लाख की वृद्धि हुई है। इसके अलावा वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा जनसंख्या उत्तर प्रदेश राज्य की है। उत्तर प्रदेश की कुल आबादी लगभग 199,812,341 थी। इसके बाद दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य महाराष्ट्र राज्य है।
युनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड (United Nations Population Fund) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की कुल आबादी में वर्ष 2010 से वर्ष 2019 के मध्य करीब 1.2% की वार्षिक दर से वृद्धि हुई है। इसके चलते वर्ष 2019 में भारत की जनसंख्या करीब करीब 1.36 बिलियन तक पहुंच गई। भारत की यह जनसंख्या वृद्धि दर, चीन की जनसंख्या वृद्धि दर के दुगुने से भी ज्यादा है। भारत की वर्तमान जनसंख्या यानि वर्ष 2021 के बारे में कहा जाये तो Internet पर बहुत सी ऐसी website हैं, जो भारत की वर्तमान जनसंख्या को दर्शाती हैं।
Population growth rate तथा अन्य कारकों को देखते हुए कुछ websites के अनुसार भारत देश की जनसंख्या वर्ष 2021 में कुल 1,391,239,340 थी। इसी तरह से भारत की आबादी में वृद्धि दर की बात की जाये तो संयुक्त राष्ट्र की Representative Health Agency की विश्व जनसँख्या वर्ष 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2010 से वर्ष 2019 तक भारत देश की population में करीब 1.2% वृद्धि हुई है।
इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट से यह अनुमान भी लगाया गया है कि वर्ष 2050 तक भारत की जनसंख्या में करीब 273 मिलियन लोगों की बढ़ोतरी हो सकती है। वर्तमान में भारत की Population करीब 139 मिलियन है, जबकि चीन की वर्तमान Population करीब 144 मिलियन है। अगर शताब्दी के अंत में अंदाजा लगाया जाये तो भारत देश world का top population वाला देश बन जाएगा।
वर्ष 2022 के अनुसार भारत की जनसंख्या
जैसे कि हम सभी जानते हैं वर्ष 2011 में हुई जनगणना की Report के अनुसार भारत की कुल आबादी करीब 121 करोड़ थी और इसमें पुरुषो की संख्या कुल 6,23,700,000 करोड़ एवं महिलाओं की संख्या कुल 58,64,00,000 करोड़ थी। इसके अलावा Internet पर कई अन्य websites हैं, जो World की population की लगातार गणना कर रही हैं।
इन्हीं में से एक website जिसका नाम World Meter है के मुताबिक, वर्तमान में भारत देश की कुल population करीब 1,396,105,140 (एक अरब 39 करोड़) है। इसके अनुसार भारत देश की जनसंख्या में प्रत्येक 10 वर्ष में 17.64% की दर से वृद्धि हो रही है और पहले के 10 वर्षों में यह दर 21.54% थी। इससे यह पता चलता है कि आबादी बढ़ने की दर में कमी हुई है और इसका मुख्य कारण देश में जनसंख्या के प्रति फैली जागरूकता है। भारत सरकार देशभर में कई योजनाओं के माध्यम से बढ़ती जनसंख्या के विरुद्ध नागरिकों को जागरूक कर रही है।
जनगणना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
- वर्ष 2019 के सितम्बर माह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ने जानकारी दी थी कि वर्ष 2021 में जनगणना Mobile app के माध्यम से कराई जाएगी और यह जनगणना 16 अलग- अलग भाषाओ में कराई जाएगी।
- वर्ष 2021 फरवरी के माह में Budget पेश करते समय केंद्रीय वित्त मंत्री सीता रमन जी ने भी यह जानकारी दी कि इस बार जनगणना को पूरी तरह से Digital माध्यम से कराया जायेगा।
- वर्ष 2021 में जनगणना कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी के कारण देरी हुई।
- WorldoMeter website पर जनसंख्या की live count दिखाया जाता है।
- इसके अलावा भारत देश में औसत आयु 28.4 वर्ष है।
अलग-अलग धर्मों के अनुसार भारत देश की जनसंख्या प्रतिशत
वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक भारत में भारत देश की कुल जनसंख्या का करीब 79.8% लोग हिन्दू धर्म को मानते हैं। इसके साथ ही भारत देश में अन्य धर्म को मानने वाले लोगो की जनसंख्या भी अधिक है, जिसके तहत इस्लाम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन आदि धर्म के लोग शामिल हैं। सभी धर्मों के अनुसार भारत की जनसंख्या की सूची नीचे दी गयी है।
Name of Religion | Population Percentage |
Hindu | 79.8% |
Sikh | 1.72 % |
Buddhist | 0.7 % |
Islam | 14.2 % |
Jain | 0.37 % |
Christian | 2.3 % |
Other | 0.9 % |
वर्ष 2011 में हुई जनगणना के आधार पर वर्ष 2021 में अनुमानित भारत के राज्यों की कुल जनसंख्या
भारत देश में वर्तमान समय में 29 राज्य तथा 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं। यहां पर दी गयी Population list में हर राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों के लिए वर्ष 2011 में हुई जनगणना के आधार वर्ष 2011 में देश की जनसंख्या एवं वर्ष 2021 की अनुमानित जनसंख्या का विवरण दिया गया है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वर्तमान में भारत देश के हर राज्य में कितनी आबादी है और सबसे अधिक आबादी तथा सबसे कम आबादी किस राज्य की है। वर्ष 2011 की जनगणना रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश सबसे अधिक आबादी वाला राज्य एवं उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम सबसे कम आबादी वाला राज्य है।
Rank | State Name | In the Year 2011 the Total Population | In the Year 2021 assuming the Total Population |
1 | Uttar Pradesh | 19,98,12,341 | 24 Crores |
2 | Maharashtra | 11,23,74,333 | 12.43 Crores |
3 | Bihar | 10,40,99,452 | 12.70 Crores |
4 | West Bengal | 9,12,76,115 | 10 Crores |
5 | Madhya Pradesh | 7,26,26,809 | 8.70 Crores |
6 | Tamilnadu | 7,21,47,030 | 7.85 Crores |
7 | Rajasthan | 6,85,48,437 | 8.25 Crores |
8 | Karnataka | 6,10,95,297 | 6.83 Crores |
9 | Gujarat | 6,04,39,692 | 6.43 Crores |
10 | Andhra Pradesh | 4,95,76,777 | 5.44 Crores |
11 | Odisha | 4,19,74,218 | 4.69 Crores |
12 | Telangana | 3,50,04,000 | 3.98 Crores |
13 | Kerala | 3,34,06,061 | 3.60 Crores |
14 | Jharkhand | 3,29,88,134 | 3.92 Crores |
15 | Asam | 3,12,05,576 | 3.60 Crores |
16 | Punjab | 2,77,43,338 | 3 Crores |
17 | Chattisgarh | 2,55,45,198 | 2.98 Crores |
18 | Haryana | 2,53,51,462 | 2.85 Crores |
19 | Delhi (UT) | 1,67,87,941 | 1.90 Crores |
20 | Jammu & Kashmir (UT) | 1,22,58,433 | 1.38 Crores |
21 | Uttarakhand | 1,00,86,292 | 1.14 Crores |
22 | Himachal Pradesh | 68,64,602 | 75 Lakhs |
23 | Tripura | 36,73,917 | 42 Lakhs |
24 | Meghalaya | 29,66,889 | 34 Lakhs |
25 | Manipur | 28,55,794 | 32 Lakhs |
26 | Nagaland | 19,78,502 | 23 Lakhs |
27 | Goa | 14,58,545 | 16 Lakhs |
28 | Arunachal Pradesh | 13,83,727 | 15.92 Lakhs |
29 | Pondicherry (UT) | 12,47,953 | 14.32 Lakhs |
30 | Mizoram | 10,97,206 | 12.55 Lakhs |
31 | Chandigarh (UT) | 10,55,450 | 11.69 Lakhs |
32 | Sikkim | 6,10,577 | 7 Lakhs |
33 | Dadra Nagar Haweli & Daman Deev (UT) | 5,86,956 | 6.20 Lakhs |
34 | Andman Nikobar | 3,80,581 | 4.2 Lakhs |
35 | Laddakh | 274,289 | 2.90 Lakhs |
36 | Lakshadweep | 64,473 | 74151 |
नवीनतम सरकारी योजनाओं और लेटेस्ट न्यूज़ जानने के लिए pmkisanyojanaa.in को बुकमार्क करें।