Corona Update: जैसा कि सभी जानते हैं कि साल 2020 में Corona महामारी ने पूरे विश्व में दहशत मचा दी थी। साल 2022 तक स्थिति कुछ हद तक सामान्य होने लगी थी। लेकिन साल 2022 के अंत में फिर से कोरोना महामारी चीन सहित विश्व के कई देशों में फिर से तेजी के साथ बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार चीन में Lockdown हटने के बाद से स्थिति बेकाबू होती जा रही है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी तीन महीनों में चीन की 60% से अधिक आबादी कोरोना से संक्रमित हो सकती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार चीन में अभी तक 1 करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कुल 31,585 लोगों की मौत कोरोना महामारी से हो चुकी है। इसके अलावा अगर वैश्विक स्तर पर देखा जाये तो पिछले 7 दिनों में कोरोना महामारी के करीब 35.3 लाख से भी अधिक मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि 10,700 लोगों की मौत हो चुकी है। अगर चीन देश की बात की जाये तो पिछले एक सप्ताह के अंदर चीन में कुल 159,232 मामले सामने आए हैं और 472 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

इसके अलावा जापान में सात दिनों के अंदर करीब 9.43 लाख कोरोना केस सामने आए हैं और 1,542 लोगों की मृत्यु कोरोना महामारी से हुई है। इसके अलावा भारत में Covid–19 के मामलों में काफी कमी आयी है, जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों में भी काफी गिरावट आई है। इसके अलावा एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी हुई है और अब यह आंकड़ा 3,397 तक पहुंच गया है। इसके साथ ही केरल में 1,413 मामले एक्टिव हैं जबकि कर्नाटक में 1,238 मामले एक्टिव हैं।
जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर 2022 को कोरोना संक्रमण के कुल 163 नए मामले सामने आए थे, जबकि उससे एक दिन पहले यानी कि 22 दिसंबर को 185 नए मामले सामने आये थे। इससे पहले 01 नवंबर 2022 को कुल 1,046 कोरोना के नए मामले सामने आए थे। आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की दर 0.01% है, जबकि रिकवरी दर 98.8% तक पहुंच चुकी है।
Corona New Variant : नया वेरिएंट खतरनाक, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, दिख रहे ये लक्षण
MSME Sathi Portal Registration 2022: MSME Sathi loan Apply Online
ओमीक्रोन के नए वेरिएंट्स BF.7 और BA.5.1.7 , जानें लक्षण और बचाव के तरीके
Corona Update: भारत में खतरे की घंटी
इसके अलावा मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी से देश में कोई मौत नहीं हुई है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 183 मरीज स्वस्थ हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में केरल राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना केस एक्टिव हैं जिनकी संख्या 1413 है, इसके बाद कर्नाटक में 1238 मामले , महाराष्ट्र में 134 मामले, ओडिशा में 111 मामले और राजस्थान राज्य में वर्तमान में 76 मामले अभी भी एक्टिव हैं।
जानकारी के अनुसार भारत में प्रति दस लाख व्यक्तियों पर करीब 646,779 टेस्ट किये जा चुके हैं। इसके अलावा देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 220 करोड़ डोज दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 44676879 पर पहुंच चुकी है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 530691 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 44142791 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।