CTET 2022: जैसा कि सभी जानते हैं कि देश में कई युवा शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं। सभी जानते होंगे कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CTET की परीक्षा आयोजित कराई जाती है। CTET की तैयारी में लगे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है कि CTET 2022 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इस बार सीटीईटी परीक्षा देशभर में कुल 20 भाषाओं में आयोजित कराई जाएगी। जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार CTET 2022 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर पाएंगे और उम्मीद जताई जा रही है कि आवेदन प्रक्रिया सितंबर महीने में शुरू होगी।
Contents
show

जानें क्या है CTET 2022 के लिए आवेदन शुल्क
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
जनरल/ओबीसी (केवल पेपर 1 या 2) | 1000/- रुपये |
एससी/एसटी (केवल पेपर 1 या 2) | 500/- रुपये |
जनरल/ओबीसी (दोनों पेपर 1 और 2) | 1200/- रुपये |
एससी/एसटी (केवल पेपर 1 और 2) | 600/- रुपये |
जानें CTET 2022 ऑनलाइन पंजीकरण के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स की लिस्ट
उम्मीदवार ध्यान दें कि सीटीईटी 2022 आवेदन फॉर्म को भरते समय उम्मीदवारों को फॉर्म के साथ कुछ जरुरी दस्तावेज भी सब्मिट करने होते हैं। इन आवश्यक दस्तावेजों की सूची हम यहाँ पर दे रहे हैं।
- उम्मीदवार के पास अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मतदाता पहचान पत्र अवश्य होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास अधिवास प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र और अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और स्कैन्ड किये हस्ताक्षर होने चाहिए।
- उम्मीदवार के पास कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की मार्कशीट और स्नातक परीक्षा पास होने के प्रमाण पत्र होने चाहिए।
- उम्मीदवार के पास B.Ed/BTC/D.ElEd/D.Ed/B.ElEd परीक्षा पास होने के प्रमाण पत्र होने चाहिए।
जानें क्या है CTET 2022 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको इस लिंक www.ctet.nic.in के माध्यम से केंद्रीय पात्रता परीक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद आपको ‘CTET 2022 अधिसूचना ऑनलाइन आवेदन पत्र लागू करें’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको अपनी बेसिक जानकारी भरनी होगी जैसे कि अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, स्थायी पता और शैक्षिक योग्यता का विवरण आदि।
- उसके बाद आपको फॉर्म में अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और स्कैन्ड हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
- सभी डिटेल्स सही प्रकार से भरने के बाद आपको परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
- इसके बाद आपको पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र को सब्मिट करना है और भविष्य में उपयोग के उद्देश्य से आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना होगा।
CTET 2022 से सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ
गतिविधि | तिथि |
आवेदन भरने की प्रारंभ की तिथि | सितंबर 2022 (अपेक्षित) |
ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि | अक्टूबर 2022 (अपेक्षित) |
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | अक्टूबर 2022 |
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि | अक्टूबर 2022 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | दिसंबर 2022 |
परीक्षा तिथि | दिसंबर 2022 |
pmkisanyojanaa Home Page | Click Here |