EPFO: PF कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जानें कब आयेंगे खाते में 81,000 रुपये

EPFO: सरकार द्वारा पीएफ कर्मचारियों के खाते में पीएफ पर मिलने वाले ब्याज को ट्रांसफर करने पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही पीएफ कर्मचारियों के खाते में ब्याज का पैसा भेजा जायेगा। यह उम्मीद जताई जा रही है कि 30 जुलाई 2022 तक पीएफ कर्मचारियों के बैंक खाते में ब्याज का पैसा आ जायेगा। इस खबर को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 8.1% पीएफ ब्याज का पैसा देने की घोषणा की है, और यह राशि पिछले 40 साल की तुलना में सबसे कम मानी जा रही है। इससे पहले सरकार द्वारा पीएफ कर्मचारियों को 8.5% ब्याज देने की घोषणा की गई थी। हालाँकि अभी तक EPFO ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की कोई घोषणा नहीं की है।

PF कब ट्रांसफर किए जाएंगे खाते में पैसे?

जैसे कि आपको जानकारी है कि पिछले वर्ष लोगों को पीएफ पर मिलने वाले ब्याज के लिए 6 से 8 महीने तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि पिछले साल कोविड महामारी के कारण माहौल अलग था। इस साल सरकार जल्द ही पीएफ कर्मचारियों के खाते में उनके पीएफ का ब्याज ट्रांसफर किया जा जायेगा। जानकारी के अनुसार, पीएफ कर्मचारियों के बैंक खाते में 15 जुलाई 2022 तक ब्याज के पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इस साल पीएफ कर्मचारियों को पिछले 40 साल की तुलना में सबसे कम ब्याज दिया जा रहा है।

राशि चेक करने की प्रक्रिया

आप अपने PF खाते में जमा पैसे की जानकारी आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल से जान सकते हैं। मोबाइल फोन से PF खाते की जानकारी लिए आपको EPFO ​​में पंजीकृत मोबाइल नंबर से EPFO UAN LAN को 7738299899 नंबर पर भेजना होगा। इसके अलावा आपको पीएफ खाते की जानकारी अंग्रेजी में जाननी है, तो आपको LAN की जगह ENG टाइप करना होगा, हिंदी में जानने के लिए HIN और तमिल भाषा में जानकारी देखने के लिए TIM टाइप करना होगा।

UMANG App के माध्यम से बैलेंस चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन के Playstore से Umang App डाउनलोड करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर Register करके Umang App पर login करना होगा।
  • इसके बाद आपको उमंग ऐप (Unified Mobile Application for New-age Governance) खोलनी होगी और उसके बाद EPFO के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको नए पेज पर ’employee-centric services’ पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको ‘View Passbook’ पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना UAN Number और OTP दर्ज करना होगा।
  • OTP आपको आपके Registered Mobile Number पर प्राप्त होगा और फिर आप अपना PF Balance चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment