रेलवे ग्रुप डी रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB Group D की भर्ती परीक्षा के दूसरे फेज की परीक्षा (RRB Group D Exam Date) के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी गयी है। सभी उम्मीदवार ऑफिसियल विजिट करके अपना परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी की दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी अवश्य पता होनी चाहिए।

आरआरबी की ऑफिसियल वेबसाइट्स पर परीक्षा शहर और परीक्षा तारीख चेक करने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इसके साथ ही रिजर्व्ड केटेगरी के तहत आने वाले SC, ST वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड लिंक एक्टिव हो जायेगा। सभी उम्मीदवारों को ध्यान देना है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा 26 अगस्त 2022 से 8 सितंबर के मध्य आयोजित की जाएगी। जैसा कि सभी जानते हैं कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का पहला चरण 17 अगस्त 2022 से शुरू 25 अगस्त तक जारी रहेगा और इस परीक्षा के लिए परीक्षा शहर की जानकारी उम्मीदवारों के लिए पहले ही जारी की जा चुकी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने जानकारी दी है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के आगामी चरणों के लिए बाद में सूचित किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कोविड-19 महामारी के तहत जारी की गयी गाइडलांस को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
RRB Group D Admit Card for Phase II
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थी परीक्षा की तारीख से चार-पांच दिन पहले ही ऑफिसियल वेबसाइट से अपना Admit card डाउनलोड कर पाएंगे। इस वर्ष रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1.03 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए तकरीबन 1 करोड़ 15 लाख उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था। देशभर के विभिन्न शहरों में 5 RRC के समूह यानी कि RRC: उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद), उत्तर पश्चिमी रेलवे (जयपुर), दक्षिणी पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर), दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता) और पश्चिमी मध्य रेलवे (जबलपुर) के लिए आरआरबी ग्रुप डी दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा बोर्ड ने यह जानकारी दी है कि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में अपना ऑरिजनल आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। इस बार सभी उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन ID,DOB का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
RRB Group D Phase 2 Admit Card Download करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले उम्मीदवार को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
- उसके बाद रेलवे ग्रुप डी रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार को check application status लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब उम्मीदवार को अपना नाम, रेलवे का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और पूछी गयी अन्य जानकारी भरके सबमिट पर क्लिक करना होगा और उसके बाद उम्मीदवार को एक Registration number प्राप्त होगा।
- उसके बाद उम्मीदवार को Registration number और Password की सहायता से लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर डाउनलोड हो जायेगा।
Home Page | Click Here |